स्वयं प्रभा

 
सीईसी 11 स्वयं प्रभा डी.टी.एच. चैनलों के लिए गैर-तकनीकी स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय समन्वयक है। इन चैनलों पर उच्च गुणवत्तायुक्त शैक्षिक कार्यक्रमों को 24*7 प्रसारित करने के लिए (2) जी-सैट-15 ट्रांसपोंडर का उपयोग किया जाता है।

प्रत्येक चैनल प्रतिदिन 8 घंटे नए कार्यक्रमों का प्रसारण करता है जो दिन में 3 बार पुन: प्रसारित किए जाते हैं, जिससे शिक्षार्थी इन्हें अपनी सुविधानुसार देख सकते हैं। ये चैनल नि:शुल्क(फ्री-टू-एयर) उपलब्ध हैं और इन्हें डीडी फ्री डिश और डिश टीवी पर देखा जा सकता है। सीईसी द्वारा उच्च शिक्षा डीटीएच चैनल 'व्यास' 24*7 चलाया जाता है। यह प्रसारण पाठ्यक्रम पर आधारित होता है और सोमवार से शुक्रवार तक शैक्षिक कार्यक्रम, जिनमें 4 घंटे की अवधि के लिए लाइव लेक्चर और 8 घंटे की अवधि के लिए रिकॉर्डेड कंटेट प्रसारित किया जाता है। प्रसारित शैक्षिक कंटेट, परंपरागत कक्षा शिक्षण के अनुपूरक के रूप में विभिन्न विषयों पर आधारित होता है। यह चैनल सीईसी की वेबसाइट पर वेबकास्ट भी किया जाता है। यह भारत सरकार के वेब पोर्टल www.webcast.gov.in पर भी उपलब्ध है। हाल ही में, 'व्यास' चैनल को स्वयं प्रभा डीटीएच चैनल की सूची में शामिल किया गया है।
सीईसी सहायता डेस्क स्वयं और स्वयं प्रभा
सीधा दूरभाष नंबर: 011- 24126425
ईमेल : cecmoocs[dot]nc[at]gmail[dot]com
समय: सुबह 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक (कार्य दिवसों पर)
11 स्वयं प्रभा डी.टी.एच. चैनलों (1 से 10 और 40) की सूची
चैनल संख्या
विषय कवरेज
चैनल का नाम
कार्यक्रम मार्च 2024
कार्यक्रम अप्रैल 2024
स्वयं प्रभा 01
लैंग्वेज एंड लिटरेचर
वागीश
स्वयं प्रभा 02
हिस्ट्री, कल्चर एंड फिलॉसफी
संस्कृति
स्वयं प्रभा 03
सोशल एंड बिहेवियरल साइंसेज
प्रबोध
स्वयं प्रभा 04
एजुकेशन एंड होम साइन्स
सारस्वत
स्वयं प्रभा 05
इन्फॉटर्मेशन, कम्युनिकेशन एंड मैनेजमेंट स्टडीज
प्रबंधन
स्वयं प्रभा 06
लॉ एंड लीगल स्टडीज
विधिक
स्वयं प्रभा 07
इकोनॉमिक्स एंड कॉमर्स
कौटिल्य
स्वयं प्रभा 08
फिजिकल एंड अर्थ साइंसेज
आर्यभट्ट
स्वयं प्रभा 09
लाइफ साइंसेज
स्पंदन
स्वयं प्रभा 10
एप्लाइड साइंसेज
दक्ष
स्वयं प्रभा 40
व्यास हायर एजुकेशन चैनल
व्यास